फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: डहिया गांव में मिट्टी की दीवार गिरने से किसान घायल

विज्ञापन
चकिया के डहिया गांव में बारिश से गिरा कच्चा मकान। संवाद
विज्ञापन
चकिया। क्षेत्र के डहिया गांव में मंगलवार को सुबह बारिश के बीच मिट्टी की दीवार गिर गई। इसके मलबे में दबकर किसान रामभरोस शर्मा (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सुबह रामभरोस भैंस को चारा दे रहे थे। इसी बीच कच्ची दीवार गिर गई, जिसके मलबे में रामभरोस के साथ भैंस भी दब गई। मौके पर पहुंचे लोगों दोनों को मलबे से बाहर निकाला।
विज्ञापन

इसके बाद रामभरोस को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। परिजनों ने बताया कि रामभरोस का पैर टूट गया है। इसी तरह ताराजीवनपुर में तिलकधारी का कच्चा घर गिर गया। इससे गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें