फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 400 मीटर की सड़क पर इतने गड्ढे कि गिनना मुश्किल

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के आर्य समाज मंदिर जाने वाला क्षतिग्रस्त सड़क। संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर में आर्य समाज मंदिर से कोतवाली के पीछे होते हुए जाने वाली करीब 400 मीटर की सड़क बदहाल है। सड़क पर इतने गड्ढे हो गए हैं कि उनकी गिनती करना भी मुश्किल है।
विज्ञापन

सड़क पर बारिश का पानी पानी भरने से आवागमन मुश्किल हो गया है। राहगीर जान जोखिम में डालकर इस मार्ग से आने-जाने को मजबूर हैं। आर्य समाज मंदिर रोड नगर के महत्वपूर्ण मार्गों में शामिल है। इसके बावजूद पिछले करीब एक दशक से इस सड़क के निर्माण और मरम्मत के लिए कोई बड़ा काम नहीं हो सका। कई बार वाहन गड्ढों में असंतुलित होने से लोग गिरने से बचते हैं।
क्षेत्र निवासी आकाश, कुंदन, राजेश, दिलीप, बलबीर, रमेश और आशीष ने बताया कि सड़क की स्थिति लंबे समय से खराब है, लेकिन अब बारिश के बाद हालात और बदतर हो गए हैं। कहा कि नगर पालिका को तत्काल गड्ढों को भरवाकर आवागमन सुरक्षित कराना चाहिए। हालांकि, नगर पालिका की ओर से इस मार्ग पर इंटरलॉकिंग के लिए पैमाइश कराई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का सवाल है कि आखिर फंड कब स्वीकृत होगा, टेंडर की प्रक्रिया कब शुरू होगी और बदहाल सड़क से लोगों को कब राहत मिलेगी।
लोगों ने नगर पालिका से तत्काल सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें