स्वदेशी जागरण मंच की ओर से अंतराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के मद्देनजर एक माह के निशुल्क योग शिविर की शुरूआत शनिवार को बाकले जिम खाना मैदान में हुई।
इस मौके पर हुई गोष्ठी में योग के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि अपर मंडल रेल प्रबंधक मुुकेश मेहरोत्रा, विशिष्ट अतिथि व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश जायसवाल, स्वदेशी जागरण मंच केप्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आनंद श्रीवास्तव, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नगर संघ चालक रामजी पोद्दार ने संयुक्त रूप से भारत मात्रा के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलित कर की।
इस दौरान मुकेश मेहरोत्रा ने कहा कि योग से निरोगी काया पाई जा सकती है। रमेश जायसवाल ने योग को विश्व पटल पर पहुंचाने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयास का विस्तृत वर्णन किया। आनंद श्रीवास्तव ने पूरे प्रशिक्षण की कार्य योजना और अध्यात्मिक और सामाजिक जीवन पर योग के प्रभाव पर प्रकाश डाला। शिविर के पहले दिन योग गुरु शिवजी ने लोगों को योगाभ्यास कराया। इस मौके पर शंभू, संतोष,अमित, गोविंद, विष्णुकांत अग्रवाल, सुशील, गुलाब सिंह आदि रहे।
सकलडीहा संवाददाता के अनुवसार अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद के तत्वाधान में नि:शुल्क योग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कई प्रकार के योग की जानकारी दी गयी। इस मौके पर स्वदेशी जागरण मंच एवं काशी व गो रक्षा प्रांत के कार्यों को बताया गया। इसके पूर्व योग शिविर का उद्घाटन हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. संत त्रिपाठी ने की। इस मौके पर रमाशंकर खरवार, सत्यप्रकाश गुप्त, रामअधार गुप्त, सत्यप्रकाश सिंह, अवधेश सिंह, देवेन्द्रदत्त पांडेय, गोपाल जायसवाल, जीयुत गुप्ता आदि मौजूद रहे।