राजीव गांधी का शहादत दिवस मनाया गया।
जिला कांग्रेस की ओर से मुख्यालय स्थित कार्यालय पर शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी का शहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष देेवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की नींव रखने का काम किया है। उन्होंने अपने कार्यकाल में देश में बदलाव लाकर बेहतर बनाने की दिशा में कई अहम फैसले किए, जिनका परिणाम आज हम सभी के सामने है। संचार क्रांति के बाद देश तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। साथ ही तकनीकी तरक्की की रफ्तार इतनी तेज है कि वर्तमान में कई देशों को भारत पीछे छोड़ चुका है। कहा कि जब राजीव गांधी ने कम्प्यूटर व संचार क्रांति की पहल की तो केन्द्र की सत्ता में आसीन भाजपा ने उनका पुरजोर विरोध किया है। आज उन्हीं के सिद्धांतों व विचारों का समर्थन कर डिजिटल इंडिया का नारा बुलंद किया जा रहा है। कांग्रेस की सोच सदैव तरक्की की रही है, लेकिन विरोधी दलों ने जनता को गुमराह करके सत्ता हासिल की। कांग्रेस जब-जब सत्ता में रही है गरीब, नौजवान, मुसलमानों का भला हुआ। कांग्रेस ने किसानों के हित में कई योजनाएं चलाई। इस अवसर पर नारायण मूर्ति ओझा, शोभा श्रीवास्तव, नन्दकुमार, पंकज त्रिपाठी, श्रीराम यादव, शशि नाथ उपाध्याय, राजेन्द्र गौतम आदि रहे।