फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैयदराजा का प्रत्येक गांव बनेगा रोल मॉडल-सुशील सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। विधायक सुशील सिंह ने कहा कि सैयदराजा के प्रत्येक गांव को रोल मॉडल और आदर्श गांव बनाया जाएगा। इसके लिए योजना के तहत कार्य शुरू होने वाला है। सभी गांवों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा। ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। वे धीना क्षेत्र के चारी गांव में शनिवार को आयोजित शिवमन्दिर के वार्षिकोत्सव के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

सैयदराजा विधायक ने आम जनमानस से गांवो में विकास को मूर्त रूप दिलवाने के हर सम्भव सहयोग देने का आश्वासन दिया। कहा कि सैयदराजा विधानसभा से मेरा पुराना नाता है।यंहा की हर समस्या को दूर करवाना मेरी पहली प्राथमिकता है।गांवो को विकास से जोड़ने का का हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है।ताकि सैयदराजा विधानसभा का प्रत्येक गांव एक रोल मॉडल बन सके। इसके लिए योजना के तहत कार्य होने जा रहा है।आम जनमानस के समस्याओं को प्राथमिकता से हल करवाने का काम किया जाएगा।इस मौके पर वासुदेव सिंह, श्यामबिहारी सिंह, गोपाल सिंह, लल्लन सिंह, भानु प्रताप सिंह, बिनोद सिंह, सुरेंद्र विक्रम सिंह, दिनेश सिंह, अशोक सिंह, ओमप्रकाश सिंह, संजय सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें