फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट पहनने के बाद भी बिना हेलमेट में काटा 1000 का चालान, यातायात विभाग की लापरवाही का ऐसे हुआ खुलासा

Thu, 27 May 2021 08:27 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

उत्तर प्रदेश यातायात विभाग की लापरवाही का एक बड़ा मामला चंदौली जिले में उजागर हुआ है। हेलमेट लगाने के बाद भी एक युवको को बिना हेलमेट का चालान काट दिया गया है।  
विज्ञापन
हेलमेट पहनने के बाद भी बिना हेलमेट में काटा एक हजार का चालान, - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 यातायात विभाग के कर्मी अपने चालान का कोटा पूरा करने के लिए गलत चालान भी काट दे रहे हैं। बृहस्पतिवार को एक ऐसा ही मामला सामने आया। चंदौली के रहने वाले एक युवक के मोबाइल पर बिना हेलमेट के बाइक चलाने को लेकर एक हजार रुपये के चालान का मैसेज आया। युवक को शक हुआ कि वह तो हमेशा हेलमेट लगाता है तो चालान कैसे हो सकता है।

विज्ञापन


उसने परिवहन विभाग में ही काम करने वाले अपने एक परिचित को यह बात बताई। इस पर उन्होंने एक लिंक दिया जिसे गूगल पर सर्च कर उसमें चालान नंबर डालकर चेक किया तो देखकर चौंक गया। चालान की प्रति में जो फोटो थी उसमें साफ-साफ दिख रहा है कि युवक हेलमेट में है। फिर बिना हेलमेट के चालान कैसे हो गया?

इस बारे में पूछने पर परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि चालान को रद्द कराने के लिए आवेदन देना होगा। चंदौली के मद्धुपुर निवासी बृजेश सैनी को ये चालान 14 मई का मिला है जब वो बाइक से सब्जी मंडी गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक ने बताया कि मुझे वह लिंक मिल पाया जिससे मैं चालान की प्रति देख पाया।  जो नहीं देख पाते होंगे वे तो चालान का पैसा फिजूल में भर देते होंगे। इस तरह यातायात विभाग लोगों को परेशान कर चूना लगाने का काम कर रहा है।

मामले में यातायात प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि डेटा फिडिंग में गड़बड़ी से ऐसा हुआ होगा। ऐसे कई लोगों का चालान हो जाता है। जिसे बाद में सुधारा जाता है। युवक एक आवेदन कर देंगे कि हमारा गलत चालान हुआ है तो यह निरस्त हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें