फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: अमृत सरोवर की जमीन से अतिक्रमण हटाया

विज्ञापन
इलिया में अमृत सरोवर से अतिक्रमण हटवाते अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
इलिया। स्थानीय कस्बा स्थित रानी लक्ष्मीबाई अमृत सरोवर की जमीन से बुधवार को अतिक्रमण हटाया गया। एसडीएम के आदेश पर राजस्व विभाग और पुलिस की टीम ने जेसीबी से अवैध ढांचे को ध्वस्त करा दिया।
विज्ञापन


रानी लक्ष्मीबाई अमृत सरोवर की 0.481 हेक्टेयर जमीन पर कई लोगों ने अवैध निर्माण करा लिया था। मामले की जांच के बाद एसडीएम ने अतिक्रमण हटाने का आदेश जारी किया था। बुधवार को नायब तहसीलदार मो. आरिफ और आलोक निषाद के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। इसके बाद जेसीबी से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। एसडीएम विकास मित्तल ने कहा कि सरकारी जमीन और सार्वजनिक संपत्तियों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे सभी मामलों में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें