फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल के युवाओं को कक्षा के बाद दिया जाएगा रोजगार का प्रशिक्षण-धमेंद्र प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पूर्वांचल में शायद ही कोई गांव और शहर हो, जहां से युवा रोजगार के लिए बाहर न गए हों। अब स्कील डेवलपमेंट के जरिए युवाओं में कौशल का विकास कर रोजगार लायक बनाया जाएगा। इसकी शुरुआत स्कूलों से की जाएगी। पूर्वांचल में कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए नई योजना तैयार की गई है। इसके तहत स्कूलों में क्लास बंद होने के बाद शाम को कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाएगा। सेंट्रल स्कूल में बने बहुद्देशीय प्रेक्षागृह से इसकी शुरूआत होगी। जनवरी माह से यहां कौशल विकास का कोर्स शुरू किया जाएगा। यह बातें पीडीडीयू नगर में प्रेक्षागृह का उद्घाटन के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कही।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय परिसर में बने बहुद्देशीय प्रेक्षागृह जिले के युवाओं के आत्मनिर्भरता का मंदिर बनेगा। जनवरी माह से शाम के वक्त इसमें स्कील डेवलपमेंट का कोर्स कराया जाएगा। इस तरह बहुद्देशीय प्रेक्षागृह सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही कौशल विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कहा कि जिले में स्कील डेवलपमेंट कमेटी का गठन किया गया है। यह टीम जिले के युवाओं के हुनर को पहचानेगी। चंदौली जरी जरदोजी के लिए प्रसिद्ध है। सूरत का टेक्सटाइल्स उद्योग जरी जरदोजी पर आधारित है। ऐेसे में यहां के डीएम, रेलवे के डीआरएम, भारी उद्योग केंद्रीय मंत्री आदि युवाओं को अपने अपने क्षेत्र में रोजगार देंगे। केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने स्कूल में टीन शेड में चल रहे 43 कमरों को बनाने, स्कूल को भव्य बनाने का भी वादा किया। इसके पूर्व उन्होंने वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों लोकार्पण होने वाले काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की चर्चा की। कहा कि रानी अहिल्या बाई के विश्वनाथ मंदिर पुर्ननिर्माण के ढाई सौ वर्ष बाद प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पुर्ननिर्माण हुआ है। इसके पूर्व धर्मेन्द्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री चंदौली सांसद डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय ने अन्य अतिथियों के साथ बहुद्देशीय प्रेक्षागृह का लोकार्पण किया। इस दौरान चतरा सांसद सुनील सिंह, केंद्रीय विद्यालय संगठन वाराणसी संभाग के उपायुक्त डी मणिवण्णन, पीडीडीयू नगर विधायक साधना सिंह, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, चकिया विधायक शारदा प्रसाद्र, कौशलेन्द्र सिंह, अभिमन्यू सिंह रहे। संचालन मनीष पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें