फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी विद्युत उपभोक्ताओं के घर 30 तक लगेंगे विद्युत मीटर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। बिजली विभाग की ओर से 30 जून तक जनपद के सभी विद्युत उपभोक्ताओं के घर पर विद्युत मीटर लगा दिया जाएगा। इसके तहत आईटीआई कर चुके बेरोजगार युवकों को भी काम दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जनपद के शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी मीटर लगाने का काम जोर-शोर से किया जा रहा है। विभाग ने 30 जून तक सभी घरों में विद्युत मीटर लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। वर्तमान में जनपद में 11 हजार उपभोक्ताओं के यहां मीटर नहीं लगा है। विभाग 30 जून तक सभी 11 हजार बगैर मीटर वाले कनेक्शधारियों के घर पर मीटर लगाने के काम में पूरी तत्परता से जुट गया है।वहीं मीटर लगाने का काम आईटीआई कर चुके युवाओं से विभाग करा रहा है। प्रति मीटर 350 रुपये की दर से भुगतान किया जा रहा है।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें