फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ संदिग्ध युवकों को भेजा जिला अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रविवार और सोमवार को गैर प्रांत से पहुंचे 158 प्रवासी कामगारों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। जांच में आठ युवकों की तबीयत संदिग्ध पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें आगे की जांच के लिए जिला अपस्तालभेज दिया। साथ ही क्वारंटीन सेंटरों में पहले रह चुके 88 कामगारों की भी दूसरी बार जांच की गई।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के संक्रमण को देखते हुए गैर प्रांतों से आने वाले प्रवासी मजदूरों के स्वास्थ्य की जांच का सिलसिला लगातार जारी है। इस क्रम में रविवार को 58 व सोमवार को 100 प्रवासी मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसके अलावा क्वारंटीन सेंटरों में 14 दिनों तक रह चुके 88 प्रवासियों के स्वास्थ्य की भी जांच की गई। जांच के दौरान रविवार और सोमवार को चार-चार संदिग्ध युवकों को जांच के लिए जिला अपस्ताल भेजा गया। सीएचसी अधीक्षक डा. योगेंद्र दास ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लगातार सर्तकता के साथ प्रवासी मजदूरों की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें