फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलकर्मचारियों की समस्याओं के विरोध में ईसीआरकेयू ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलकर्मचारियों की समस्याओं के विरोध में ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के बैनरतले रेलकर्मियों ने प्लांट डिपो शाखा परिसर के कैंटीन में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान चेतावनी दी कि कर्मचारियों की समस्याओं की अनदेखी किसी कीमतपर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर यूनियन के केंद्रीय संगठन मंत्री बीबी पासवान ने कहा कि रेल कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण में रेल प्रशासन हीलाहवाली कर रही है। ट्रैक मशीन हेल्पर से तकनीशियन पद की रिक्तियां 25 प्रतिशत एलडीसीई कोटे के तहत भरने के लिए परीक्षा की तिथि निर्धारित किया गया लेकिन कोरोना के कारण परीक्षा स्थगित कर दिया। दूसरी तरफ कोरोना संक्रमण को देखते हुए पूर्व मध्य रेलव के महाप्रबंधक (कार्मिक) ने अपने पत्र जारी कर 50 प्रतिशत क्षमता के साथ कार्य कराने का निर्देश दिया है। उसका पालन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने रेल कर्मचारियों को सेफ्टी बूट का वितरण कराने की मांग की। इस अवसर पर एके उपाध्याय, रामजी यादव, केदारनाथ तिवारी, मोहन राम, दिनेश कुमार सिंह, बीबी सिंह, बृजमोहन लाल, अरविंद व एसपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें