फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सिंचाई विभाग की लापरवाही से गेंहू का खेत हुआ जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
शहाबगंज। क्षेत्र के केरायगांव में माईनर का पानी घुसने से 10 बीघा खेत जलमग्न हो गया। सूचना पर किसान विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र का भ्रमण कर अधिकारियों को सूचित किया। खेतों में पानी घुसने से पौधों के खराब होने की आशंका है।
विज्ञापन


गोविन्दीपुर राजवाहा में भोड़सर गांव के पास राजवाहा में नया पटरा लगाया गया है। जिससे पानी आने पर पश्चिम दिशा में आसानी से भेजा जा सके, लेकिन बेलदार के राजवाहा की मॉनिटरिंग नहीं करने से पटरा बंद रह गया और सारा पानी केरायगांव के सिवान में पहुंच कर गेंहू के खेतों में चला गया। किसान विकास मंच के कार्यकर्ताओं के साथ निरीक्षण करने पहुंचे संगठन मंत्री राम अवध सिंह ने कहा कि किसान कठिन परिश्रम के बाद खाद- बीज,का प्रयोग कर जुताई कराया। आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग के सम्बंधित अधिकारियों द्वारा पेट्रोलिंग व मानिटरिंग नही करने का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। इस मौके पर जियाबशर खान, रमेश पाण्डेय,अयूब खान,राम दुलार यादव, त्रिलोकीनाथ, भीष्म नारायण सहित आदि किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें