फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में नशे का जाल तोड़ने के लिए कैप्टन ने बनाया एक्शन प्लान, देखिए

Tue, 21 Mar 2017 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पहली प्रशासनिक बैठक में नशा तस्करों, गैंगस्टरों और अन्य अपराधियों को काबू करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि नशा और अपराध मुक्त समाज के निर्माण को सभी जिलों में डीसी और एसएसपी की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी।
विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि नशा, भ्रष्टाचार और माफिया को किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। भ्रष्टाचार, गैर कानूनी खनन, अवैध आवाजाही, झूठे केस दर्ज करने, एफआईआर दर्ज न करने, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन, गुंडागर्दी, शराब के नाजायज कारोबार के मामले में जिला प्रशासन के उच्च अधिकारी सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे। अधिकारी चार सप्ताह में नशा तस्करों और खनन माफिया को जड़ से उखाड़ने को कमान अपने हाथों में लें। अपनी निगरानी में छापामारी करवाएं। नशे की बिक्री पर कमिश्नर, एसएसपी, डीएसपी व एसएचओ की सीधी जवाबदेही की जाएगी। सीएम ने कहा कि पिछले समय के दौरान नशों के मामले से निपटने वाले फील्ड अफसरों केभ्रष्टाचार की शिकायतों के बारे में उन्हें जानकारी है। अगर भविष्य में ऐसा मामला आया तो वह कठोर सजा यकीनी बनाएंगे।

नशों और ड्रग माफिया का खात्मा सरकार की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने पिछले दिनों हुई आतंकी घटनाओं की जांच के लिए ठोस प्रयास करने के निर्देश दिए। इनमें मौड़ बम धमाका और आरएसएस व अन्य संगठनों के नेताओं की हत्या शामिल हैं। जहां भी सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं, वहां लोगों की भागीदारी से लगाए जाएं। पवित्र धार्मिक ग्रंथों की निगरानी सुनिश्चित की जाए। सीएम ने निर्देश दिए कि गैंगस्टर और संगठित अपराध रोकने को उचित कदम उठाए जाएं। बदले की भावना से कोई केस दर्ज न किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें