फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 123 गांवों में पीने के पानी का संकट, हैंडपंप और कुओं ने छोड़ा साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। गर्मी की शुरुआत के साथ ही नौगढ़ विकास खंड के 123 गांवों में पानी का संकट पैदा हो गया है। गांव में लगे हैंडपंप खराब होने लगे हैं और कुएं भी सूखने लगे हैं। इससे लोगों को पीने की पानी के लिए गंभीर संकट का सामना करना पड़ रहा है। जलापूर्ति के लिए हर घर नल के तहत तीन साल से चल रहा काम भी पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

नौगढ़ विकास खंड के क्षेत्र में 123 गांव हैं। लगभग सभी गांवों में पानी का संकट बना हुआ है। नोनवट, देवरीकला, होरिला, सेमर, शाहपुर, जामसोत, सुखदेवपुर, हथिनी कैसार, बैरगढ़, गढ़वा, जयमोहनी, पोस्ता, नरकटी सहित अन्य गांवों में ज्यादातर हैंडपंपों से पानी नहीं आ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि हर साल गर्मी आते ही पानी का संकट पैदा हो जाता है। इस साल गर्मी अभी शुरू ही हुई है कि कुएं सूखने लगे हैं और हैंडपंपों ने पानी देना बंद कर दिया है। कई जगह हैंडपंप पूरी तरह से बंद हो गए है। उधर, पानी के संकट के बावजूद अभी टैंकर से भी पानी नहीं पहुंचाया जा रहा है। इससे ग्रामीण पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। उधर, हर घर नल योजना के तहत तीन साल से चल रहा काम भी अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। नौगढ़ क्षेत्र में इस योजना में प्रगति की काफी धीमी है। कई गांवों और कई घरों तक पाइपलाइन ही नहीं पहुंची है। नौगढ़ सदर बाजार में भी पाइपलाइन नहीं बिछाई गई है। जहां जलापूर्ति अनियमित बनी हुई है। बीडीओ बरहनी चंद्रभान का कहना है कि विकास खंड के सभी खराब हैंडपंपों की मरम्मत के लिए सचिव व ग्राम प्रधान को निर्देश दे दिए गए हैं

उधर, कंदवा क्षेत्र के बरहनी और असना तिराहे के पास लगे सरकारी हैंडपंप छह महीने खराब पड़े हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मरम्मत की गुहार लगाई, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बरहनी चौराहा और असना तिराहे के पास लगा सरकारी हैंडपंप छह महीने से खराब है। दोनों हैडपंप ने कोरोना संक्रमण के दौरान लगे थे। हैंडपंप से सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वालों और चौराहे-तिराहे पर आने वाले लोगों की प्यास इन्हीं हैंडपंपों के सहारे बुझती थी, लेकिन हैंडपंप की मरम्मत नहीं होने से लोगों को पीने के पानी के संकट का सामना करना पड़ रहा है। बरहनी चौराहे के दुकानदार अजय, राकेश, अनिल तिवारी, संजीव तिवारी और असना तिराहे के दुकानदार सतेंद्र सिंह, पिंटू बिंद आदि ने अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए खराब हैंडपंप की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें