साड़ियों की खरीदारी करती महिलाएं।
पति की लंबी आयु के लिए किए जाने वाला करवा चौथ पर सुहागिनों की कलाई जयपुरी ब्रास कंगन से सजेगी। करवा चौथ के मद्देनजर बाजार सज गए हैं और बाजार में नए नए डिजायनों के चूड़ियां आ गई है। यही नहीं साड़ियों की दुकानों पर भी महिलाओं की विशेष भीड़ जुट रही है। भीड़ के मद्देनजर दुकानदारों ने भी नए डिजायनों की साड़ियां मंगा ली है।
टीवी सीरियलों और फिल्मों ने उत्तर भारत के प्रमुख त्योहार करवा चौथ को पूरे भारत में प्रसिद्ध कर दिया है।करक चतुर्थी के नाम से प्रसिद्ध गणेश पूजन को अब घर घर में किया जाने लगा है। इस वर्ष 19 अक्तूबर करवा चौथ मनाया जाएगा। इसके लिए बाजार पूरी तरह सज गए हैं। नगर में जीटी रोड स्थित काली मंदिर के पीछे चूड़ियों की दुकान पर नए नए डिजायन के चूड़ियां सज गई है। चूड़ी विक्रेता मनोज जायसवाल ने बताया कि बाजार में पचास रुपये से दो हजार रुपये तक की चूड़ियां उपलब्ध है। विशेष कर जयपुर की ब्रास कंगन जो नग और नक्कासी के लिए प्रसिद्ध है की डिमांड अधिक है। दो सौ से पांच सौ रुपये तक के सेट में उपलब्ध इस सेट की बिक्री हो रही है।
इसी तरह 20 से 50 रुपये तक की दिल्ली की मेटल सेट, हैदराबादी चूड़ियों की डिमांड है। इसके अलावा फिरोजाबाद से आने वाली चूड़ियां तो सदाबहार है। इसी तरह साड़ी की दुकान पर नए नए डिजायनों से पांच सौ रुपये पांच हजार तक की चूड़ियों की डिमांड है।