फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: तीन घंटे लेट रही दून एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। ट्रेनों की लेटलतीफी कम नहीं हो रही है। रविवार को दून एक्सप्रेस तीन घंटे और सिकंदराबाद एक्सप्रेस पांच घंटे लेट रही। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार की शाम सात बजे तक डाउन की ओर जाने वाली भटिंडा से बालूरघाट फरक्का एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, पंजाब मेल दो घंटे, बीकानेर से हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस डेढ़ घंटे लेट रही। इसी तरह योग नगरी ऋषिकेश से हावड़ा जा रही दून एक्सप्रेस तीन घंटे, नई दिल्ली-रांची स्पेशल फेयर एसी स्पेशल सवा तीन घंटे लेट रही। इसके अलावा पुरी-ग्वालियर तीन घंटे, सिकंदराबाद एक्सप्रेस 5 घंटे, दिल्ली-गया समर स्पेशल तीन घंटे, नीलांचल एक्सप्रेस पौने तीन घंटे लेट रही। वहीं अपलाइन की ओर जाने वाली मुंबई-दानापुर समर स्पेशल साढ़े 5 घंटे, मुंबई-कटिहार स्पेशल सवा तीन घंटे, उधना-समस्तीपुर स्पेशल पौने तीन घंटे, चरलापल्ली-दानापुर स्पेशल साढ़े चार घंटे लेट रही। वापी-दानापुर सवा घंटे, यशवंतपुर-गया एक्सप्रेस एक घंटे लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें