फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्रेशन के शिकार डॉक्टर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर । मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत कैलाशपुरी निवासी एक युवा चिकित्सक ने शुक्रवार की देर रात फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली । लोगों के अनुसार चिकित्सक कई दिनों से डिप्रेशन का शिकार था । शनिवार की सुबह सूचना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया ।
विज्ञापन

पशु चिकित्सा विभाग से सेवानिवृत्त चिकित्सक डॉ. सादिक अपने परिवार के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित कैलाशपुरी में मकान बनाकर रहते है । हर रोज की भांति शुक्रवार की रात भी उनका दंत चिकित्सक पुत्र डॉ. दानिश (31) घर में बाहर की ओर बने कमरे में सोने चला गया। देर रात उसने कमरे में पंखे के सहारे रस्सी के फंदे पर झूलकर जान दे दी। शनिवार की भोर में डॉ सादिक सहरी के लिए दानिश को जगाने के लिए गए तो उसका कमरा भीतर से बंद मिला । काफी खटखटाने के बाद भी उसने कमरे से कोई आवाज नहीं आई। किसी अनहोनी घटना की आशंका में परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया तो पंखे से लटका दानिश का शव देखकर उनके होश उड़ गए । देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ लग गयी । पिता के अनुसार कई दिनों से वह किसी बात को लेकर डिप्रेशन में चल रहा था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और कोतवाली ले आयी । जहां आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया । इस घटना के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन

रिपोर्ट - कमलजीत सिंह
बाइट -1444
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें