फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों ने 20-20 मैच में खूब लगाए चौके-छक्के

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पहली बार डिसएबल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन दुलहीपुर के बीपी हायर सेकेंडरी स्कूल मे किया गया। उद्घाटन मैच में यूपी ईस्ट ने वेस्ट को 61 रनों से मात दी। कम ओवर के मैच में दिव्यांगों ने खूब चौके धक्के लगाए उनके शानदार क्रिकेट को देखकर लोगों ने दांतो तले ऊंगली दबा ली। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री चंद्रेश्वर जयसवाल और खाना बैंक ट्रस्ट के अध्यक्ष अंकित त्रिपाठी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फीता काटकर किया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले खेलते हुए यूपी ईस्ट ने 15 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए। टीम की ओर से वारिस अली ने सात छक्के और छह चौके की मदद से 80 रन और तनवीर अहमद ने चार चौके की मदद से 39 रन बनाए। यूपी वेस्ट की तरफ से सलमान ने एक विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी वेस्ट की टीम सात विकेट के नुकसान पर 93 रन ही बना सकी। इस तरह टीम 61 रनों से हराया। टीम की ओर से विष्णु ने 13 चौके की मदद से 72 रन बनाए। यूपी ईस्ट तरफ से वारिस अली और सत्य प्रकाश को दो-दो विकेट लिए।अभिजीत और अशोक को एक-एक सफला मिली। आलराउंडर प्रदर्शन कर वारिस अली मैन ऑफ द मैच बने। इस मौके पर समाजसेवी विजय गुप्ता , राजकुमार जयसवाल, संजीव जयसवाल, ओम प्रकाश गुप्ता, बीपी हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य किशोर कुमार रहे। संचालन मुकेश पटेल ने और धन्यवाद ज्ञापन शौजब हुसैन ने किया। अतिथियों का स्वागत भारतीय दिव्यांग खिलाड़ी चंदन सिंह ने माल्यार्पण कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें