अस्पताल की नई बिल्डिंग में जानकारी लेती महिला।
- फोटो : संवाद
चंदौली। पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय को निर्माणाधीन बिल्डिंग में संस्था की ओर से रविवार को शिफ्ट कर दिया गया है। सोमवार से जिला अस्पताल की ओपीडी के सभी कार्य नई बिल्डिंग होने लगे।
इस बदलाव के बाद पहले दिन सोमवार को ओपीडी में दिखाने आए 1250 मरीजों को राहत मिल रही है। जहां पर सभी रोगों की विशेषज्ञ बैठ रहे हैं। वहीं ओपीडी में लगने वाली भीड़ भी कम होने लगी है। इसके संचालन होने से मरीजों और तीमारदारों को काफी राहत मिली है।
जिला अस्पताल के संचालित ओपीडी अब परिसर में बने नवनिर्मित चिकित्सालय के प्रथम तल पर संचालित हो गए हैं। इससे मरीजों व तीमारदारों को काफी राहत मिलेगी। अन्य व्यवस्थाएं भी जल्दी एक स्थान पर कर दी जाएंगी, ताकि मरीजों को इधर-उधर भटकना न पड़े। डॉ अमित कुमार सिंह, प्रधानाचार्य बाबा किनाराम स्वशासी मेडिकल कॉलेज चंदौली।