फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेल्टा रैकिंग में जिले को मिली 52वीं रैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नीति आयोग की ओर से देेश के 112 आकांक्षी जिलों की मई माह की जारी डेल्टा रैकिंग में जिला 52वीं रैंक मिली है। जबकि अप्रैल 2022 में चंदौली 111वीं रैंक पर था। इससे रैंकिंग में काफी सुधार हुआ है। वहीं स्वास्थ्य और पोषण में जिले को दूसरा और बेसिक इंफ्राटक्चर में तीसरा स्थान मिला है। शिक्षा, कृषि और कौशल विकास में जिले का रैंक गिरा है।
विज्ञापन

नीति आयोग की ओर से देश के 112 आकांक्षी जिलों की हर महीने स्वास्थ्य और पोषण, शिक्षा, कृषि और जल संसाधन, कौशल विकास और बेसिक इंफ्राटक्चर (बुनियादी ढांचा) इन पांच बिंदुओं पर प्रगति की रैंकिंग की जाती है। वर्ष 2022 के मई माह की डेल्टा रैंकिग बुधवार को जारी की गई जिसमें चंदौली को 56.8 अंक के साथ आकांक्षात्मक जिलों में 52वीं रैंक प्राप्त हुई। जिले को अप्रैल 2022 में 111वीं रैंक मिली थी। इस प्रकार जिले की डेल्टा रैंकिंग में 59 रैंक का सुधार हुआ है। सुखद यह है कि स्वास्थ्य और पोषण में 79 अंक के साथ जिले को दूसरा और बेसिक इंफ्राटक्चर में 68.2 अंक के साथ तीसरी रैंक मिली है। अप्रैल 2022 में जिले को शिक्षा में 65.3 अंक मिला था जो घटकर मई में 65.1 हो गया, वहीं कृषि और जल संसाधन में 27.3 अंक मिले थे जो मई में 19.7 हो गए हैं। कौशल विकास में अप्रैल में जिले को 35.2 अंक मिले थे जो मई में घटकर 28.5 अंक हो गए। कुल मिलाकर ओवरऑल डेल्टा रैंकिंग में चंदौली ने सुधार किया है। इस राहत और खुशी की खबर है।
जिले को मई 2022 में स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में दूसरी और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में तीसरी रैंक मिली है। यह काफी सुखद है। जहां कमी है उसमें सुधार का लगातार प्रयास किया जा रहा है।-संजीव सिंह, जिलाधिकारी, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें