फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिड़ियों के लिए मिट्टी के बर्तन में दाना बांटे

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीडीयू नगर। ग्रीन हाउस क्लब की ओर से चिड़ियों को बचाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को सदस्यों ने नगर के मैनाताली और गल्लामंडी में लोगों को मिट्टी के बर्तन में दाना रख कर लोगों को सौंपा। इस दौरान लोगों से चिड़ियों को बचाने के लिए भीषण गर्मी को देखते हुए मिट्टी के बर्तन में पानी और दाना छत पर अवश्य रखने की अपील की।
विज्ञापन

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरेसर नसीरपुर वन क्षेत्र को एक संगठित पार्क (पक्षी विहार) के रूप में विकसित करने के लिए ग्रीन हाउस क्लब और पीपुल फॉर एनिमल लंबे समय से अभियान चला रहा है। वहीं नगर के एकमात्र बचे हुए सुभाष पार्क को संरक्षित करने और वृक्षों से अच्छादित करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कहा कि पक्षी पर्यावरण संरक्षण की महत्वपूर्ण कड़ी है। पक्षियों को बचाना हम सभी का कर्तव्य है। इस मौके पर बेचन प्रसाद केशरी, सतीशचंद्र पाठक, डॉ. उमेशचंद्र, विरेन्द्र कुमार सिंह, गुप्तेश्वर प्रसाद, दिलीप जायसवाल, गोपाल, मदन शर्मा, गुड्डू केशरी, संजय कुमार जायसवाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें