फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बाइक साइड करने का विवाद...युवक की पीटकर हत्या, आरोपी ने दोस्तों को दारू-चखना खिलाकर बनाया था प्लान

Thu, 27 Nov 2025 05:59 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।

सार

Chandauli News: यूपी के चंदाैली जिले में बीते सोमवार को युवक की पीट-पीट कर हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही दो लोगों की तलाश की जा रही है। मामूली विवाद में हत्या को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी देती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Crime News: सैयदराजा क्षेत्र के सोगाई काजीपुर रोड स्थित शराब के ठेके के पास रविवार की रात युवक की पीट-पीट कर हुई हत्या के मामले का खुलासा सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने बुधवार को सैयदराजा थाने में किया।

विज्ञापन


बताया कि बाइक साइड करने के विवाद में पूरी प्लानिंग के साथ छह लोगों ने छोटू की लाठी-डंडे और बोतल से पीट-पीटकर हत्या की थी। चखना विक्रेता ने छोटू का लोकेशन आरोपियों को बताया था। हत्या से पूर्व सभी ने खूब शराब भी पी थी। पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं दो की तलाश की जा रही है।

सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने बताया कि क्षेत्र के काजीपुर के समीप सोगाई गांव निवासी रामबली के पुत्र पीयूष उर्फ छोटू सिंह (21) अपने भाई विनायक साथ 23 नवंबर की शाम बगही कुंभापुर ओवरब्रिज के पास बाइक से गुजर रहे थे। इसी दौरान बाइक साइड करने को लेकर काजीपुर निवासी विनय और उसके भाई से दोनों का विवाद हो गया। 

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने की कार्रवाई

छोटू और उसके भाई विनायक ने विनय और उसके भाई की पिटाई भी कर दी। इसके बाद विनय ने बदला लेने का प्लान बनाया। उसने अपने छह मित्रों को इसके लिए तैयार किया और काजीपुर में शराब दुकान के पास चखना विक्रेता दिलीप से छोटू को लोकेशन देने को कहा। इसके बाद सभी मित्रों ने खूब शराब और बीयर पिया। 

रात 11:30 बजे जब छोटू अपने भाई के साथ शराब दुकान के पास पहुंचा तो चखना विक्रेता ने विनय को फोन कर इसकी जानकारी दी। इसके बाद पहुंचे छह लोगों ने लाठी-डंडे और शराब की बोतल से पीट-पीटकर छोटू की हत्या कर दी।
विज्ञापन

पांच आरोपी अरेस्ट

सीओ देवेंद्र ने बताया कि मामले में रामबली सिंह ने बेटे की पीट पीट कर हत्या करने संबंधित तहरीर दी जिसपर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले की जांच कर गिरफ्तारी के टीम गठित किया गया। थाने के प्रभारी निरीक्षक विंदेश्वर प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में टीम ने जांच के दौरान आरोपी सोगाई गांव निवासी दिलीप को काजीपुर स्थित शराब ठेका के पास से गिरफ्तार किया। 

उसकी निशानदेही और वीडियो फुटेज के आधार पर इसी थाना के अमित कुमार और मनीष कुमार, विमलेश कुमार और विजय निवासी ग्राम मकरानपुर को गिरफ्तार किया गया। इनकी निशानदेही पर घटनास्थल के पास झाडियों से एक बांस की लाठी, शीशी बोतल के टूटे कांच को भी बरामद किया गया। दो लोग फरार हैं उनकी तलाश की जा रही है। पांच आरोपियेां पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें