फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भूमि विवाद में हुई थी दवा कारोबारी की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार; बदमाश ने पीछे से सिर में मारी थी गोली

Tue, 25 Nov 2025 03:43 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।

सार

उत्तर प्रदेश के पीडीडीयू नगर में बीते 18 नवंबर की रात दवा कारोबारी की गोली मार कर हत्या की गई थी। इसको लेकर राजनैतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने अपनी नाराजगी भी जताई। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
तीनों आरोपियों और मामले की जानकारी देती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर के दवा कारोबारी रोहिताश पाल उर्फ रोमी हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की मानें तो भूमि विवाद के चलते इस हत्या की साजिश रची गई थी। वहीं वारदात को अंजाम देने वाले शूटर की तलाश में नौ टीमें अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन


थाना मुगलसराय में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, 18 नवंबर की रात लगभग साढ़े दस बजे रोमी पाल अपनी दुकान पॉपुलर मेडिकल स्टोर धर्मशाला रोड बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने पीछे से उनके सिर में गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस को मिली सफलता

पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे ने इसका खुलासा मंगलवार को पुलिस लाइन में की। बताया कि पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर करीब तीन सौ से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके आधार पर मंगलवार को ओमप्रकाश जायसवाल निवासी मुगलसराय, मनोज जायसवाल निवासी मुगलसराय तथा भानू जायसवाल निवासी नदेसर वाराणसी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में पता चला कि रोमी पाल के दादा के नाम की पैतृक संपत्ति को फर्जी तरीके से मृतक के परिवार की दूसरी शाखा ने भानू जायसवाल को बेच दिया था। इस जमीन पर कब्जा करने का प्रयास जब सफल नहीं हुआ तो रोमी ने बैनामा रद्द कराने के लिए अदालत में मुकदमा दायर किया था। इसी रंजिश में भानू ने स्थानीय लोगों ओमप्रकाश और मनोज के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।

पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। शूटर की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। गिरफ्तार तीनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न थाना क्षेत्रों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर तीनों को जेल भेज दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें