फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे कॉलोनी के बाउंड्रीवाल के खिलाफ होगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। रेलवे यूरोपियन कॉलोनी में चारो तरफ बाउंड्रीवाल बना रहा है। इसके खिलाफ आस पास के लोगों में नाराजगी है। केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय को ज्ञापन सौंपने के बाद अब आंदोलन की तैयारी में लोग जुट गए हैं। कॉलोनी से सटे ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर की पहचान रेलवे से भी है। यहां की बहुतायत आबादी रेलवे कॉलोनियों में रहती है। रेलवे कॉलोनियां नगर से जुड़ी हुई हैं। अक्सर रेलवे कॉलोनियों को बाहरी क्षेत्र से काटने के लिए बाउंड्रीवाल बनाने का विरोध होता रहा है। कुछ दिनों से यूरोपियन कॉलोनी के सभी निकास द्वार को बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जा रहा है। इससे यहां टहलने आने वालों को दिक्कत होने लगी है। वहीं इस रास्ते से आस पास के गांवों में जाने वालों को हो दिक्कत हो रही है। इसको लेकर लोगों में नाराजगी है। कुढ़े खुर्द निवासी एडवोकेट समरनाथ यादव ने कहा कि चहारदीवारी का निर्माण रेलवे की तानाशाही की परिचायक है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मजदूर नेता भागवत नरायन चौरसिया ने कहा कि बड़े पैमाने पर रेलवे कॉलोनी में अखबार विक्रेता, दूधिए, सब्जी विक्रेता जाते हैं। बाउंड्रीवाल बनाए जाने उन्हें क्वार्टरों तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। कहा कि रेलवे बाउंड्रीवाल कराए लेकिन कम से कम साइकिल जाने का रास्ता छोड़ देना चाहिए। युवा संदीप कुमार ने बताया कि कॉलोनी से होकर बड़े पैमाने पर युवा कोचिंग पढ़ने जाते हैं।
पीडीडीयू नगर। एक तरफ तो रेलवे लगातार साफ सफाई की बात कर रही है और स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है दूसरी तरफ रेलवे अपने कूड़ेदान तोड़वा रही है। ऐसे में कूड़ा कहां फेंका जाए, इसको लेकर समस्या हो गई है। शुक्रवार को रेलवे ने यूरोपियन कॉलोनी और कुढ़े खुर्द गांव के बीच में बने कूड़े दान को तोड़वा दिया। यही नहीं इसकी ईंटें भी हटा ली गईं। ऐसे में अब कूड़ा इधर उधर बिखर रहा है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि कूड़ेदान हटाए जाने से कूड़ा फेंकने की समस्या हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें