फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जन पंचायत में सामाजिक न्याय और अधिकारों पर मंथन

विज्ञापन
चकिया में सपा पीडीए जन पंचायत में उप​स्थित सांसद छोटेलाल खरवार। संवाद
विज्ञापन
चकिया। समाजवादी पार्टी की ओर से मंगलवार शाम क्षेत्र के सोनहुल गांव स्थित एक निजी लॉन परिसर में पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज के अधिकारों, सामाजिक न्याय और स्थानीय समस्याओं पर चर्चा हुई। पंचायत में राजभर, बियार समेत विभिन्न पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों ने भागीदारी की।
मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी रामजतन राजभर ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत करना होगा। पीडीए समाज की एकजुटता समय की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव लालता प्रसाद ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन सांसद छोटेलाल खरवार, पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार, सपा नेता महेंद्र राव, दशरथ सोनकर और जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर के नेतृत्व में किया गया। सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा कि सामाजिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए वंचित वर्गों को अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा।
विज्ञापन

पूर्व विधायक पूनम सोनकर, प्रभुनारायण यादव, मुन्ना भास्कर, सुधाकर कुशवाहा, वीरेंद्र राजभर, रंजीत राजभर, लव बियार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अध्यक्षता राजाराम बियार और संचालन जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें