फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: लतीफशाह वीयर में बढ़ा पानी, 11 केवी लाइन डूबी, बिजली आपूर्ति बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। मूसाखांड बांध से पानी छोड़े जाने से लतीफशाह वीयर में लगातार जलस्तर बढ़ रहा है। इससे चकिया विद्युत उपकेंद्र के मूसाखांड फीडर की 11 केवी विद्युत लाइन का एक हिस्सा डूब गया। सुरक्षा के मद्देनजर विद्युत निगम ने सेक्शन को खोलकर आपूर्ति बंद कर दी है। इससे कौड़िहार आधे धन्नीपुर गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है।
विज्ञापन

बिजली की लाइन डूबने से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। टीम ने मौके का जायजा लिया और आपूर्ति बंद कर दी। अधिकारियों का कहना है कि पानी के बीच लाइन में किसी तरह की खराबी की जांच करना जोखिम भरा है।
ऐसे में जलस्तर कम होने के बाद ही लाइन की जांच की जाएगी। अवर अभियंता रविशंकर ने बताया कि जलस्तर कम होने के बाद लाइन की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद ही विद्युत आपूर्ति बहाल की जा सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें