फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉक डाउन में ऑनलाइन रेलवे कर्मियों की सुरक्षा पर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए आल इंडिया एसी/एसटी रेलवे इंप्लाइज एशोसिएशन के केंद्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की ऑनलाइन मीटिंग में लॉकडाउन की स्थिति में कर्मचारियों की स्थिति पर चर्चा की गई। इसमें रेल कर्मियों की सुरक्षा पर चर्चा करने के साथ ही महंगाई भत्ता सहित अन्य भत्तों पर रोक का विरोध किया गया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएल बैरवा, महासिचव अशोक कुमार के साथ जोनल और मंडल पदाधिकारियों की 27 और 28 अप्रैल को दिन में 11 बजे से एक बजे तक जूम एप के माध्यम से दो दिवसीय ऑनलाइन गोष्ठी में कोविड 19 महामारी संक्रमण काल में उपजी समस्याओं पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि पूरा देश कोविड 19 की महामारी से त्रस्त है। पूरा देेश लॉकडाउन है, यात्री ट्रेनें बंद हैं, काल कारखाने बंद हैं। लोगों की जान बचानी मुश्किल है। ऐसे मुश्किल हालात में भी रेलकर्मी लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने में जुटे हुए हैं। ऐसे में कर्मचारियों की सुरक्षा सर्वोपरी है। रेल कर्मचारियों को कोरोना योद्धा मानते हुए 50 लाख रुपये का बीमा करने की मांग की गई। कहा कि रेलकर्मियों ने एक दिन का वेतन पीएम केयर फंद में दान कर चुके हैं लेकिन सरकार अब महंगाई भत्ता रोक रही है। इस पर फिर से विचार करना जरूरी है। इस मौके पर पूर्व मध्य रेलवे के जोनल अध्यक्ष महेन्द्र कुुमार, जोनल सचिव पवन कुमार राम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें