फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli : सड़क पर फेंक रहा नहर का गंदा मलबा, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sat, 04 Jan 2025 04:05 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

ग्रामीणों में आक्रोश है प्रदर्शन कर रहे हैं और सवाल उठा रहे हैं कि आखिर अव्यवस्थ का जिम्मेदार कौन? जेसीबी नहर की सफाई का कार्य जारी है और आरोप है कि नहर का गंदा मलबा बीच सड़क पर रख दिया गया। स्थानीय नागरिकों ने जल्द सफाई की मांग की।
विज्ञापन
सड़क पर बिखरी गंदगी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चहनिया विकासखंड के टांडाकला क्षेत्र के जुड़ा हर्धन गांव में सिंचाई विभाग के के द्वारा जेसीबी से नहर की साफ सफाई का कार्य किया जा रहा है। वहीं नहर का गंदा गिला मलबा बीच सड़क पर रख दिया गया है। जिससे आने जाने में राहगीर फिसलकर गिर रहे हैं।

विज्ञापन


एक ओर नहर की तो सफाई हो रही है वहीं दूसरी ओर साफ सुथरी सड़क को गंदा किया जा रहा है। इसके बदबू और फिसलन से आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को मौके पर प्रदर्शन किया और जल्द से जल्द सफाई की मांग की। कहा कि अगर सड़क पर ऐसे ही मलबा फेंका जाता रहा तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें