फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 अफसरों का वेतन काटने का निर्देश 

Wed, 08 Jun 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
समस्या सुनते कमिश्नर
विज्ञापन
 कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण मंगलवार को सदर तहसील में आयोजित तहसील दिवस अचानक पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उसके निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान कुल 174 प्रार्थना पत्र आए थे। जबकि तहसील दिवस में कुल 12 अधिकारी अनुपस्थित मिले। सभी का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। गर्मी के बाद भी काफी फरियादी आए थे। 
विज्ञापन

तहसील दिवस कर निरीक्षक, सैयदराजा, चंदौली के ईओ सहित कुल 12 अधिकारी अनुपस्थित रहे। आयुक्त ने कहा कि यदि समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की उदासीनता व लापरवाही पायी गई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। 
इस दौरान काजीपुर गांव निवासी हंसराज ने गांव के कोटेदार पर राशन न देने व कार्ड में हेराफेरी करने का आरोप लगाया। जिस पर कमिश्नर खाद्य आपूर्ति निरीक्षक को तलब कर राशन कार्ड में की गई हेरफेर को ठीक करने और राशन वितरित कराने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

परासी कला गांव के समीप बालू के अवैध खनन की शिकायत पर एसडीएम सदर साहब लाल को प्रार्थना पत्र सिपुर्द किया। कहा इस मामले की जांच करके रिपोर्ट दें। 
इस मौके पर तहसीलदार गुलाब चंद्रा, पीडी शशिमौलि मिश्रा के अलावा महेंद्र पांडेय, अरुण यादव, मुकेश राय आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें