फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय निकालें और करें योग 

Tue, 07 Jun 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
योग शिविर में शामिल लोग
विज्ञापन
नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में सोमवार को क्षेत्र के हसनपुर तिरगांवा में योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें योग गुरु रमेश आर्य ने लोगों को योग की बारीकियां सिखाईं। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कहा कि थोड़ा समय निकालकर योग जरूर करें। 
विज्ञापन

शिविर के दौरान योग गुरु ने अनुलोम, विलोम, कपालभांति, सूर्य नमस्कार आदि की क्रिया कर दिखाया। उन्होंने कहा कि नियमित योग और व्यायाम से तमाम प्रकार की बीमारियां दूर होती हैं। उन्होंने कहा कि करिए योग रहिए निरोग। यदि किसी के शरीर में किसी भी प्रकार की बीमारी हो रही है तो नियमित योग कर वह उसे होने से रोक सकता है। प्राचीन काल में योग की परंपरा केवल भारत में ही थी लेकिन इसके लाभ को देखते हुए धीरे-धीरे दुनिया के बहुत सारे देशों ने योग को अपनाया। योग कर लोग निरोगी और स्वस्थ जीवन जी रहे हैं। 
कार्यक्रम संयोजक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि स्वस्थ रहना जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। यदि व्यक्ति स्वस्थ है तो वह जीवन में किसी भी कार्य को कर सकता है। इसके पश्चात गांव स्थित मां काली प्रांगण में पौधरोपण किया गया। इस दौरान शमशेर सिंह, रामकृत मास्टर, वकिल शर्मा, जयशंकर मिश्रा, काली यादव आदि उपस्थित रहे। संचालन दुर्गेश पांडेय ने किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें