फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौलीः पानी भरने गई महिला पर गिरी तहसील भवन की जर्जर दीवार, अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में मौत

Fri, 30 Jul 2021 12:24 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

नौगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बाघी गांव के किला रोड निवासी डंगर मद्धेशिया की पत्नी बिलासा  (38) पास में लगे नल से पानी भरने गई थी। काशी नरेश के समय की बनी तहसील के जर्जर इमारत के एक हिस्से की दीवार अचानक भरभराकर बिलासा पर गिर पड़ी। 
विज्ञापन
महिला पर गिरी तहसील भवन की जर्जर दीवार, - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले के बाघी गांव में शुक्रवार सुबह तहसील भवन की जर्जर दीवार ढहने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे के वक्त महिला दीवार के पास लगे नल से पानी भरने गई थी। घटना की जानकारी के बाद मृतका के घर में कोहराम मचा है। नौगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बाघी गांव के किला रोड निवासी डंगर मद्धेशिया की पत्नी बिलासा  (38) पास में लगे नल से पानी भरने गई थी।

विज्ञापन


काशी नरेश के समय की बनी तहसील के जर्जर इमारत के एक हिस्से की दीवार अचानक भरभराकर बिलासा पर गिर पड़ी। परिजनों ने मलबा हटाकर बिलासा को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल बिलासा को परिजन  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ लेकर जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। घटना की जानकारी होने पर तहसीलदार लालता प्रसाद मौके पर पहुंचे और परिवार के लोगों को सांत्वना दी। उन्होंने सहायता राशि दिलाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

खाना बनाते समय फटा प्रेशर कुकर, मां-बेटी झुलसी

चकरघट्टा थाना क्षेत्र के देवरा गांव में खाना बनाते समय प्रेशर कुकर फटने से मां-बेटी झुलस गई।  दोनों को उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। हादसे में मां और बेटी के हाथ बुरी तरह से झुल गए। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे  इंदा (45) व बेटी गरिमा (20) रसोईघर में थे। उसी समय चूल्हे पर रखा प्रेशर कुकर अचानक  तेज धमाके के साथ फट गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। देखा तो इंदा और गरिमा  बुरी तरह दर्द से कराह रहे थे। जिन्हें फौरन उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें