फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुद्धम शरणम गच्छामि नारे के साथ निकाली धम्म यात्रा

विज्ञापन
इलिया में बुद्ध धम्म यात्रा निकालते महेंद्र संघमित्रा सेवा संस्थान के सदस्य। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
इलिया। महेंद्र संघमित्रा सेवा संस्थान सरैया, सैदूपुर की ओर से बृहस्पतिवार को ज्योति पर्व मनाया गया। इस दौरान बुद्ध धम्म यात्रा निकाली गई जो सरैया गांव से चलकर बसाढ़ी, सैदूपुर होते हुए बरहुआं गांव स्थित सहकारी समिति पहुंचकर वापस सरैया गांव में समाप्त हुई। यहांधम्म देशना कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के साथ ही मोमबत्ती जलाकर पंचशील के नियमानुसार बुद्धम शरणम गच्छामि, धम्मम शरणम गच्छामि, संघम शरणम गच्छामि के उद्घोष के बीच हुआ। इससे पूरा इलाका बुद्धमय हो उठा।
विज्ञापन

धम्मदीक्षा में बौद्ध भिक्षुओं ने कहा कि भगवान बुद्ध को ज्योति पर्व के दिन राजगीर में ज्ञान प्राप्त हुआ था। ज्ञान प्राप्ति के बाद उन्होंने सम्राट अशोक आदि शिष्यों को उपदेश दिया। सम्राट अशोक भगवान बुद्ध के उपदेश व उनके पंचशील के सिद्धांतों का दुनिया भर में प्रचार-प्रसार कर महान बने। एक समय ऐसा भी आया जब बौद्ध धर्म समाप्त होने लगा तो ज्योति पर्व के दूसरे दिन जम्म का दीपक निकालने की परंपरा शुरू हुई। उसी परंपरा को समाप्त करने के लिए आज बौद्ध भिक्षु एक बार फिर ज्योति पर्व की सार्थकता को प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। इस दौरान भंते नागसेन, भंते महाकाल, भंते शांति,। भंते अशोक बंश, भंते मोंगलायन, भंते उपाली, भंते धम्मशील, लालजी सिंह, श्रीकांत कुशवाहा, नीलम पाल, रमेश मौर्य, बासुदेव, नंदलाल सहित भारी संख्या में बौद्ध भिक्षु उपस्थित रहे। धम्म देशना कार्यक्रम का उद्घाटन ग्राम प्रधान लोकनाथ ने किया।
विज्ञापन

रिपोर्ट- राकेश केशरी
संपादन- धनंजय
बाइट- 1494
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें