फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस: धन की हुई वर्षा, सौ करोड़ का हुआ कारोबार

विज्ञापन
मुगलसराय कोतवाली के बगल स्थित गली में लगा जाम। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अनलाक के बाद नवरात्र से बाजारों में रौनक लौटनी शुरू हुई तो धनतेरस पर बाजारों में पूरी तरह से सन्नाटा टूटा और शहर से लेकर गांव तक के बाजार गुलजार हो गए और भीड़ हुई । पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरूआत बृहस्पतिवार को धनतेरस से हुई तो उत्साह के साथ लोगों ने शुभ मुहूर्त में जमकर खरीदारी की। बर्तन, आभूषण, चांदी के सिक्के, वाहन, इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रानिक्स आइटमों के साथ घरेलू सामानों की खूब खरीददार हुई। वहीं गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति के साथ अन्य देवी-देवीताओं के पोस्टर एवं मूर्ति खरीदी। अनुमान के मुताबिक जिले में धनतेरस पर 100 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ।
विज्ञापन

धनतेरस पर सुबह 10 बजे के बाद बाजारों में लोग निकले तो दोपहर बाद करीब एक बजे तक प्रमुख बाजारों में तिल रखने की जगह नहीं थी। ग्राहकों की भीड़ से दुकानदार भी खुुश नजर आए। धनतेरस पर पूजा के लिए नए बर्तन, लक्ष्मी गणेश की मूर्तियों, झाड़ू सहित अन्य सामानों की खरीददारी की परंपरा रही है। खरीदारों के बाजार पहले ही सज गए। वहीं बर्तन, इलेक्ट्रानिक्स आइटम, वाहनों के दुकानों को सजाया गया। इससे बाजार में चहल-पहल अधिक बढ़ गई। सुबह से ही महिला-पुरुष बाजार में पहुुंचे और घर-गृहस्थी के उपयोगी सामान खरीदे।
परंपरा निभाने के लिए झाड़ू की भी खूब खरीद हुई। बाजार में बर्तन के दुकानों पर अत्यधिक भीड़ रही। वहीं जगह-जगह मिट्टी, चीनी मिट्टी के लक्ष्मी गणेश, भगवान शिव, मां काली, दुर्गा की प्रतिमा, फूल माला, पूजनसामग्री की दुकानें सजी रही। दीपक, मिट्टी केखिलौने, ग्वालिन, घरौंदा बेचते रहे। कपड़े, मोबाइल, विद्युत झालर, टीवी, फ्रिज, एसी, गुड़ चीनी की मिठाई, लाई, लावा के साथ आतिशबाजी की दुकानों पर भी भीड़ रही।
विज्ञापन

धनतेरस पर घरों में बर्तन खरीदने की परंपरा है। जिले सहित नगर में तकरीबन डेढ़ सौ से अधिक बर्तन की दुकानों को सजाया गया था। दुकानों के अलावा जीटी रोड पर टेंट लगाकर बर्तन रखे गए थे। एक दुकान से चार से पांच लाख रुपये के बर्तन बिके। नगर के प्रमुख बर्तन कारोबारी घनश्याम जायसवाल ने बताया कि जिलेभर में करीब पांच करोड़ रुपये के बर्तन का कारोबार हुआ होगा। बताया कि स्टील के अलावा तांबा, पीतल के बर्तनों की मांग रही। इसके आलवा प्रेसर कुकर, डोसा तवा, इडली स्टैंड सहित अन्य बर्तन बिके।
पीडीडीयू नगर। धनतेरस पर बृहस्पतिवार को जिले में वाहन बाजार में भी रौनक लौटी। पर्व पर जिलेभर में करीब करीब 25 करोड़ का व्यवसाय हुआ। जनपद में सात सौ से अधिक बाइक और भारी वाहन बिके। इलेक्ट्रानिक वाहन भी लोगों की पसंद बने। खरीदारों को लुभाने के लिए धनतेरस पर विभिन्न कंपनियों ने कई आफर दे रखे थे। त्योहारी सीजन को देखते हुए एजेंसी संचालकों ने अलग-अलग रेंज की बाइक मंगा रखी थी। हीरो मोटो कार्प के एजेंसी संचालक अवतार सिंह ने बताया कि मध्यम रेंज के बाइक की बिक्री सर्वाधिक हुई। बताया कि जिले में लगभग सात सौ से अधिक बाइक और बढे़ वाहन बिके होेंगे। हालांकि इस बार पिछले साल की तुलना में कोरोना का असर बाजार पर दिखा और बाइकें कम बिकी । फिर भी उम्मीद के हिसाब से बाजार अच्छा रहा। कहा कि आटो रेंज में इलेक्ट्रानिक आटो की बिक्री अधिक हुई। जिले के शोरूम के अलावा पड़ोसी जनपदों कसे भी जिले के लोगों ने लग्जरी वाहनों को खरीददारी की।
पीडीडीयू नगर। धनतेरस पर बाजार में सोने चांदी के गहने और चांदी के सिक्कों की खरीददारी के लिए बृहस्पतिवार को आभूषणों की दुकान पर खरीददारों की भीड़ जुटी। दोपहर बाद से देर रात तक दुकानों पर खरीद-फरोख्त होती रही। पूरे जिले में करीब 35 करोड़ रुपये के गहनों की खरीद हुई। टर्किस ज्वेलरी और जोधा रिंग की बाजार में खूब मांग रही। दुकानदारों ने ग्राहकों को रिझाने के लिए छूट दे रखी थी। नगर के धर्मशाला रोड, परमार कटरा सहित अन्य इलाकों में आभूषण की दुकानों को सजाया गया। यहां दोपहर बाद खरीददारों की भीड़ जुटी। दुकानों पर सर्वाधिक बिक्री चांदी के सिक्कों की रही। लोग विक्टोरिया और जार्ज सिक्के खोजते नजर आए। गणेश लक्ष्मी बने चांदी के सिक्के भी लोगों की पसंद रहे। वहीं चकिया, चंदौली, सकलडीहा, सैयदराजा, चहनिया, नौगढ़, पड़ाव पर भी जमकर खरीदारी की।
पीडीडीयू नगर। धनतेरस पर इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रानिक्स की दुकानों पर लोगों की भीड़ जुटी। घर को सजाने के लिए लोगों ने इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रानिक सामानों में रंग बिरंगे बल्ब, झालर, एलईडी टीवी, फ्रिज, एसी, वाशिंग मशीन, ओवन सहित अन्य सामान खरीदे। एक अनुमान के मुताबिक बृहस्पतिवार को बाजार में लगभग 15 करोड़ के सामान बिके। स्मार्ट फोन, लैपटाप, कंप्यूटर की भी लोगों ने खरीदारी की। विभिन्न कंपनियों ने इलेक्ट्रानिक्स आइटमों पर विभिन्न प्रकार की छूट दे रखी थी। लकी ड्रा, स्क्रेच कार्ड, ईएमआई की सुविधा का भी लोगों ने लाभ उठाया।
कोरोना संक्रमण के चलते इस बार धनतेरस में ऑनलाइन शापिंग का भी क्रेज रहा। दुकानदारों और व्यापारियों के मुताबिक इस बार धनतेरस पर करीब 15 करोड़ रुपये की ऑनलाइन शापिंग हुई है। इसमें ज्यादातर इलेक्ट्रानिक्स के सामान ग्राहकों ने आनलाइन मंगाए हैं। इसमें सर्वाधिक मोबाइल फोन, लैपटाप, टीवी की खरीददारी हुई।
धनतेरस पर जिलेभर में 70 रजिस्ट्री हुई। इससे लगभग दो करोड़ के जमीनों की खरीद फरोख्त हुई। वहीं 50 लाख से अधिक अधिक का राजस्व मिला। जिला मुख्यालय स्थित निबंधन कार्यालय के अलावा सकलडीहा तहसील में भी जमीन की खरीद फरोख्त हुई। सब रजिस्ट्रार रामसुंदर यादव ने बताया कि जिला मुख्यालय पर धनतेरस पर 46 रजिस्ट्री हुई। इसके अलावा सकलडीहा में 13 रजिस्ट्री हुई। इससे लगभग 50 लाख का राजस्व मिला।
पीडीडीयू नगर। धनतेरस पर गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति खरीदने की परंपरा है। गणेश लक्ष्मी की मूर्ति खरीदने के लिए लोगों की भीड़ रही। वहीं कपड़े की दुकानों पर भी ग्राहक रहे। मिठाई की दुुकानों पर भी दोपहर बाद भीड़ जुटी। इसके अलावा झाड़ू, जूते की दुकानों के साथ ही साइकिल, सजावटी सामान, रिक्शा, ठेला को भी खरीदा। दुकानदारों के मुताबिक करीब चार करोड़ का कारोबार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें