फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: राम-सीता का मिलन देख भाव विभोर हुए लीला प्रेमी

विज्ञापन
कंदवा के कंजेहरा में रामलीला में भगवान राम का आरती उतारते भाजपा विधायक सुशील सिंह। संवाद
विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र के कंजेहरा गांव में चल रही रामलीला में शनिवार की रात बिहार के गया से आए कलाकारों ने फुलवारी लीला के प्रसंग का मंचन किया। इस दौरान श्रीराम और सीता का मिलन देश दर्शक भाव विभोर हो गए। इसके पहले सैयदराजा के भाजपा विधायक सुशील सिंह ने राम-लक्ष्मण की आरती उतारी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रामलीला संस्कृति और संस्कारों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम है। सभी को श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का प्रयास करना चाहिए। लीला मंचन के दौरान गुरु विश्वामित्र के साथ भगवान श्रीराम और लक्ष्मण जनकपुर पहुंचे। वहां नगर भ्रमण के दौरान उनकी सुंदरता और मर्यादित व्यवहार से जनकपुर के लोग मंत्रमुग्ध हो गए। इसके बाद गुरु की आज्ञा से दोनों भाई फूल लेने के लिए फुलवारी पहुंचे।
इसी दौरान सीता भी अपनी सखियों के साथ पूजा के लिए पुष्प लेने फुलवारी में आईं। सीता की नजर श्रीराम पर पड़ी तो वे संकुचा कर आगे बढ़ गईं। कलाकारों ने इस दृश्य को आकर्षक संवाद और अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इस दौरान पिंटू सिंह प्रीतम, झम्मन गोंड, अनिल यादव, रणजीत सिंह यादव आदि रहे।

कंदवा के कंजेहरा में रामलीला में भगवान राम का आरती उतारते भाजपा विधायक सुशील सिंह। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें