फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ को झेलनी पड़ी किसानों की नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिले में धान खरीद की व्यवस्था एकदम बेपटरी हो चुकी है। पिछले दिनों जारी सभी आनलाइन टोकन निरस्त होने से किसानों में नाराजी है। बुधवार को किसानों ने डिप्टी आरएमओ अनूप श्रीवास्तव का नवीन मंडी में घेराव किया। चेताया कि यदि धान खरीद ठीक नहीं हुई तो उन्हें कमरे में बंद किया जाएगा। दो क्रय केंद्रो को चालू करने के बाद किसान शांत हुए।
विज्ञापन

सरकारी क्रय केंद्र पर धान बेचने के लिए किसानों को खाद्य रसद विभाग की वेबसाइट से आनलाइन टोकन निकालना पड़ रहा। इस पर धान क्रय के लिए केंद्र, मात्रा और तिथि अंकित है। जिले में काफी संख्या में किसानों ने आनलाइन टोकन निकाला था। मंगलवार की रात अचानक सभी आनलाइन टोकन रद कर दिए गए और किसानों के मोबाइल पर टोकन निरस्त होने की सूचना के साथ दोबारा निकालने की अपील की गई थी। इससे किसान नाराज हो गए। टोकन निकालने में काफी मुश्किल हो रही है। काफी प्रयास के बाद किसी तरह टोकन निकल पा रहा है। आनलाइन टोकन एक साथ निरस्त होने से किसान परेशान हैं। नाराज किसानों ने बुधवार को मंडी में हंगामा किया। सूचना के बाद डिप्टी आरएमओ अनूप कुमार श्रीवास्तव पहुंचे। उन्हें देखते ही किसानों ने उनका घेराव कर दिया।आरोप लगाया कि जानबूझकर किसानों को परेशान किया जा रहा है। बार-बार टोकन निकालना पड़ रहा। इसके बाद भी उपज नहीं खरीदी जा रही है। अधिकारियों के नंबर बंद रहते हैं और उनसे संपर्क नहीं हो पाता है। चेताया कि यदि खरीद की प्रक्रिया ठीक नहीं हुई तो अधिकारियों को कमरे में बंद किया जाएगा। मंडी के चार में दो केंद्रों पर खरीद शुरू होने के बाद किसान शांत हुए। डिप्टी आरएमओ ने कहा कि मौसम खराब होने की वजह से खरीद में थोड़ी बाधा आई है। जिला प्रशासन किसानों की उपज खरीदने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें