फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर प्रधान संघ का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। विकासखंड के दरियापुर गांव के ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने से ग्राम प्रधान संघ के सदस्यों में नाराजगी है। ग्राम प्रधानों ने मुकदमा दर्ज कराने वाले लेखपाल के विरोध में बृहस्पतिवार को ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। साथ ही लेखपाल पर भी ग्राम प्रधान के साथ दुर्व्यवहार करने के मामले में मुकदमा दर्ज करने की मांग की। चेताया कि लेखपाल पर मुकदमा दर्ज नहीं किए जाने पर प्रधान कार्य बहिष्कार कर गांवों का विकास कार्य ठप कर देंगे।
विज्ञापन

प्रधान संघ के सदस्यों ने आरोप लगाया कि लेखपाल गांव के चुने हुए जनप्रतिनिधि को नजर अंदाज कर विपक्षी के साथ मिलकर ग्रामीणों का शोषण और धन उगाही करने में जुटे हैं। मंगलवार की शाम पांच बजे क्षेत्रीय लेखपाल अपने सहयोगी के साथ विपक्षी के बहकावे में आकर दरियापुर गांव पहुंचे। आरोप लगाया कि वे ग्राम प्रधान के साथ मजाक करने के बाद तू-तू मैं-मैं पर उतर आए। बात बढ़ी तो प्रधान के साथ गाली गलौज और हाथापाई की। इसके बाद कोतवाली पहुंचकर प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। चेताया कि प्रधान पर दर्ज मुकदमा वापस नहीं होने और लेखपाल पर मुकदमा दर्ज किए जाने तक गांवों का विकास कार्य ठप कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में प्रधान संघ के अध्यक्ष जयप्रकाश चौहान सहित उदयभान सिंह यादव गुड्डू, अरविंद यादव, विमल यादव, नंदलाल यादव, सुरेश यादव, संजय यादव, सिंटू गोंड, रामप्रकाश पांडेय, राजेश यादव, बलवंत चौहान, अनिल चौहान, राजेश, रामलाल, अश्वनी श्रीवास्तव, गोपाल यादव, बालकरन, पन्ना यादव, निरंजन, महेंद्र यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें