फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: उप स्वास्थ्य केंद्र जाने वाले मार्ग की मरम्मत के लिए प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
धीना। क्षेत्र के सबल जलालपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत धीना बाजार के समीप स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र जाने वाले मार्ग पर पक्का रास्ता नहीं बन सका है। लगभग 20 वर्ष पूर्व बने इस स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों को आज भी पगडंडी का सहारा लेना पड़ रहा है। सड़क सुविधा के अभाव में नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन कर जल्द मार्ग निर्माण की मांग उठाई।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कजा कि उप स्वास्थ्य केंद्र पर दर्जनों गांवों के महिलाओं और बच्चों का नियमित इलाज किया जाता है। इतना ही नहीं, प्रसव पीड़ा की स्थिति में भी कई महिलाओं का प्रसव इसी केंद्र पर कराया जाता है। इसके बावजूद यहां तक पहुंचने के लिए कोई समुचित मार्ग नहीं बना है। बताया गया कि मुख्य सड़क से लगभग 100 मीटर अंदर खेतों के बीच स्थित इस केंद्र तक पहुंचने के लिए लोगों को संकरी पगडंडियों से होकर गुजरना पड़ता है। बारिश के दिनों में कीचड़ लगने से स्थिति और भी बदतर हो जाती है। खासकर गर्भवती महिलाओं और गंभीर मरीजों को खेतों के बीच से ले जाना जोखिम भरा साबित होता है, इससे कई बार जान का खतरा भी बना रहता है। बताया कि स्वास्थ्य केंद्र तक जाने वाला चकमार्ग राजस्व अभिलेखों में दर्ज है, लेकिन वर्षों से उसका निर्माण नहीं कराया गया। आजादी के सात दशक बाद भी स्वास्थ्य सुविधा केंद्र तक रास्ता न होना प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाता है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही सड़क निर्माण नहीं कराया गया तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे। इस मौके पर अजीत कुमार, शुभम, कल्लू, सचिन, अखिलेश, संजय, शंकर, धीरज, अभय, सुनील आदि मौजूद रहे।
मामला संज्ञान में नहीं था। फिलहाल खेतों में गेहूं की फसल खड़ी है। फसल कटने के बाद ग्राम पंचायत निधि से रास्ता बनवाने का प्रयास किया जाएगा। रत्नेश कुमार, बीडीओ, बरहनी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें