फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी निकासी की व्यवस्था न होने से नाराज होकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नियमताबाद। स्थानीय विकास खंड के पटनवा गांव में छह माह से पानी की निकासी की समस्या का निराकरण न होने से नाराज ग्रामीणों ने सच्चिदानंद झा के नेतृत्व में खंड विकास अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पटनवा ग्राम सभा में दो राजस्व गांव हैं। इसमें एक पटनवा है तो दूसरा सेगर गांव है। यहां पर एक ही सफाई कर्मचारी नियुक्त है। वह भी नियमित सफाई नहीं करता है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान सहित खंड विकास अधिकारी एडीओ पंचायत और जिला अधिकारी को भी गांव की साफ सफाई के लिए संपूर्ण समाधान दिवस में भी पत्र दिया गया। इसके बावजूद अभी तक गांव में साफ सफाई का कार्य नहीं कराई गई। कांग्रेस नेता सच्चिदानंद झा ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान की लापरवाही के कारण गांव में पानी जमा है और सफाई नहीं हो रहीं है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि अगर साफ सफाई का कार्य अतिशीघ्र नहीं किया गया तो वह सड़क जाम करने के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर गुन्नू यादव, नरेश यादव, बबलू यादव, रामाश्रय यादव, दासी यादव, रामदेव, सुनील सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें