फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी के क्षतिग्रस्त गेट की मरम्मत की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद । विकास खंड क्षेत्र के गड़ई नदी पर रामपुर गांव के समीप बनाया पांच गेट कमजोर होकर टूट गया और नदी में बह गया।जिससे किसानों को सिंचाई के लिए दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने गेट मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन

गड़ई नदी पर रामपुर गांव के समीप भरतपुर में रेगूलेटर बनाया गया था। सिंचाई के समय गेट को बंद कर धान की सिंचाई व रोपाई किया जाती है। इस गेट से रामपुर, भरतपुर, नियामताबाद,बौरी गांव के किसानों को सिंचाई का लाभ मिलता है। बंधी प्रखंड की लापरवाही के कारण पांच गेट कमजोर होकर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। क्षेत्र के किसान लवकुश तिवारी, शारदा शंकर मिश्र, राजेश्वर सिंह,चुल्हई, अरूण सिंह आदि ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए गेट को ठीक करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें