फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: स्थायी मंडी की मांग तेज, नाराजगी में हड़ताल करेंगे सब्जी व्यवसायी

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर में सब्जी व्यवसायियों की बैठक में बोलते अध्यक्ष नारायण सोनकर। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर।
विज्ञापन

स्थायी फल-सब्जी मंडी निर्माण की मांग के लिए सब्जी व्यवसायियों का आक्रोश अब तेज होता जा रहा है। नई सट्टी स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित फल-सब्जी व्यवसायी वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी नारायण प्रसाद सोनकर ने कहा कि वर्ष 2012 से ही व्यवसायी स्थायी मंडी की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि आज भी अधिकांश सब्जी विक्रेता सड़क किनारे व्यवसाय करने को मजबूर हैं, जिससे उन्हें न केवल असुविधा होती है बल्कि आए दिन अतिक्रमण के नाम पर कार्रवाई का सामना भी करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे उनकी रोजी-रोटी पर सीधा असर पड़ रहा है। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि स्थायी मंडी निर्माण की मांग को लेकर रणनीति के तहत अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी, जिसकी तिथि जल्द घोषित की जाएगी।
बैठक में मोहन प्रसाद सोनकर, महेंद्र प्रसाद सोनकर, राजकुमार सोनकर, त्रिलोकी सोनकर, मनोज जायसवाल, विष्णु प्रसाद सोनकर सहित अन्य व्यवसायी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें