फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा और पिलर पर आरओबी बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। सकलडीहा-अलीनगर मार्ग पर कुचमन रेलवे क्रॉसिंग पर प्रस्तावित आरओबी को लेकर रविवार को प्रशासन और किसानों के बीच वार्ता हुई। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम आकांक्षा सिंह ने विभागीय अधिकारियों के साथ कुचमन पहुंचकर किसानों और व्यापारियों से बातचीत की। इस दौरान किसानों ने भूमि अधिग्रहण और मुआवजे को लेकर अपनी मांगें रखीं। किसानों ने भूमि अधिग्रहण के बदले सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन

एसडीएम ने नियमानुसार उचित मुआवजा दिलाने और उनकी समस्याओं को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। कुचमन रेलवे क्रॉसिंग पर प्रस्तावित आरओबी के निर्माण के लिए 298 से अधिक किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। जिला प्रशासन की ओर से प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं किसान और व्यापारी अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं। किसानों ने मांग है की कि सड़क का निर्माण बीचोंबीच से कराया जाए और पिलर पर आरओबी बनाया जाए। उनका कहना है कि इससे किसानों की भूमि कम प्रभावित होगी और सड़क किनारे कारोबार करने वाले दुकानदारों की रोजी-रोटी पर भी संकट नहीं आएगा। किसानों और व्यापारियों ने भूमि अधिग्रहण के बदले सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा दिए जाने की मांग की।
किसानों और व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने के लिए सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। इस पर एसडीएम ने उनकी मांगों से उच्चाधिकारियों को अवगत कराने और समस्या के समाधान का भरोसा दिया। एसडीएम आकांक्षा सिंह ने बताया कि किसानों और व्यापारियों से बातचीत की गई है। प्रशासन की ओर से नियमानुसार हरसंभव सहयोग किया जाएगा और उनकी समस्याओं से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। इस दौरान नायब तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद, पीडब्ल्यूडी के एई आलोक सिंह, डॉ. दर्शन, संजय, राजदेव, कुबेर देव, अमित सेठ, जितेंद्र पासवान, दिनेश गुप्ता, पवन यादव, झांगुर, अक्षय राजभर, शशि कपूर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें