फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं की पिटाई करने वालों पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम के काफिले को काला झंडा दिखाने वाले सपा कार्यकर्ताओं की पिटाई करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए एसपी कार्यालय पर चल रहा सपा कार्यकर्ताओं का धरना पुलिस के आश्वासन के बाद अगले 24 घंटों के लिए स्थगित हो गया है। मौके पर पहुंचे सीओ सदर अनिल राय ने तहरीर के आधार पर जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बुधवार को नौबतपुर में राजकीय मेडिकल कालेज का शिलान्यास करने जा रहे सीएम योगी आदित्यनाथ के काफिले को दो सपा कार्यकर्ताओं ने काला झंडा दिखाने का प्रयास किया। इससे कुछ भाजपा नेताओं ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। इससे सपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव व जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर के नेतृत्व में अनेक सपाई मारपीट करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को लेकर एसपी कार्यालय पर धरने पर बैठ गए थे। सीओ ने तहरीर लेकर जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस आश्वासन पर धरना देर रात स्थगित हुआ। सपा जिला अध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि 24 घंटे का समय पुलिस को कार्रवाई के लिए दिया गया है यदि कार्रवाई नहीं हुई तो पुन: सपा संघर्ष के लिए तैयार है। इस मौके नफीस अहमद, सुधाकर कुशवाहा,परवेज अहमद जोखू, चंद्रशेखर यादव, संतोष यादव, शिवदयाल, राजा खान, सुजीत कन्नौजिया, संजय कुशवाहा, दिलीप पासवान, बाबूलाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें