फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चार दिन पहले पत्नी की हुई थी मौत, अब पति का फंदे से लटकता मिला शव

Wed, 07 Aug 2024 09:58 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सर्कस रोड पर रहने वाले युवक का शव फंदे से लटकता मिला। चार दिन पहले ही उसकी पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौक हो गई थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सर्कस रोड पर किराए के मकान में रहने वाले युवक का बुधवार को पंखे से लटका शव मिला। युवक की पत्नी की चार दिन पहले ही मौत हो गई थी। तभी से युवक अवसाद में चल रहा था। सूचना के बाद मौके पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


यह है मामला
नगर के सर्कस रोड के रहने वाले सनी की पत्नी की रविवार को अलीनगर थाना क्षेत्र के परशुराम पर स्थित एक मकान में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। पत्नी की मौत के बाद से सनी अवसाद में चल रहा था।  

बुधवार की शाम सनी का शव सर्कस रोड स्थित किराए के मकान में एक कमरे में लटकता हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी और सीओ सदर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें