फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गाजीपुर-बलिया के बाद अब चंदौली में गंगा किनारे मिलीं लाशें, पुलिस दफनाने का काम कर रही

Thu, 13 May 2021 03:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

इससे पहले गाजीपुर में गंगा में मिले 123 शवों को दफनाया गया, कई का अंतिम संस्कार भी कराया गया। बलिया में मिले 17 शवों को भी प्रशासन ने दफना दिया था।
विज्ञापन
गंगा में मिले शव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर और बलिया जिले के बाद अब चंदौली में गंगा तट पर शव मिले हैं। चंदौली के धानापुर ब्लॉक के बड़ौरा गांव के पास गंगा में चार शव उतराए हुए मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। चार में से तीन शव आधा गल चुके हैं। सूचना के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस, तहसील प्रशासन, एडीओ पंचायत और लेखपाल मौजूद हैं। सफाईकर्मियों की मदद से शव को दफनाने का काम किया जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, धानापुर के बड़ौरा गांव में गंगा तट पर गुरुवार की सुबह गांव के लोगों ने कई शव देखे। लोगों ने बताया कि शवों में प्लास्टिक लिपटी हुई थी। सूचना के बाद हड़कंप की स्थिति बन गई।

मौके पर स्थानीय पुलिस के अलावा, एडीओ पंचायत, लेखपाल पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। गंगा किनारे पर कुल चार शव मिले हैं। पुलिस सफाईकर्मियों की मदद से प्रशासन शव को दफनाने का प्रबंध कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
गाजीपुर में 123 शव मिले
गाजीपुर जिले के करंडा थाना क्षेत्र के धरम्मपुर गंगा के किनारे 123 शव मिले थे। शवों की संख्या अधिक होने पर खुदाई के लिए मंगलवार दोपहर में पोकलेन बुलानी पड़ी थी। इस दौरान लोगों को उधर जाने से रोक दिया गया था। इसी तरह सेवराई तहसील के नरवा घाट, सोझवा घाट, पंचमुखी घाट और बुलाकिया दास मठिया घाट के शवों को सोमवार देर रात से लेकर सुबह आठ बजे तक दर्जनों कर्मचारियों, ग्रामीणों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से किनारे ही गड्ढा खोदकर दफना दिया गया।

बलिया में 17 शव मिले
बलिया जिले के थाना नरही क्षेत्र अंतर्गत बलिया-बक्सर पुल के नीचे गंगा नदी के तट पर सोमवार की शाम को कुछ दिन पुराने क्षत-विक्षत अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली थी। इसकी जांच उपजिलाधिकारी तथा क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा की गई। जिलाधिकारी अदिति सिंह ने कहा कि सभी शवों का उचित तरीके से गंगा नदी के तट पर ही पुलिस एवं प्रशासन की उपस्थिति में अंतिम संस्कार करा दिया गया। उक्त शवों के आने के स्रोत की जांच की जा रही है। बताया जाता है कि गंगा किनारे कोटवा नारायणपुर से लेकर मांझी घाट तक कमावेश यही स्थिति है। मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने भरौली व उजियार घाट पर  कुल 17 शवों को दफनाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें