फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चचेरे भाई की शादी के कार्यक्रम में आई बच्ची की जान गई, बोलेरो ने रौंदा

Thu, 13 May 2021 01:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

चकिया क्षेत्र के जनकपुर गांव निवासी बच्ची अपने परिवार के साथ चचेरे भाई की शादी में आई हुई थी।
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले में चकिया कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर गांव के पास गुरुवार को तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से मासूम बच्ची की मौत हो गई। बच्ची जनकपुर गांव की निवासी थी और चचेरे भाई की शादी के परछन कार्यक्रम में पहुंची थी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चकिया क्षेत्र के जनकपुर गांव निवासी लालजी अपने परिवार व बच्चों के साथ भतीजे की शादी में आए हुए थे। गुरुवार को बरात जाने की तैयारी हो रही थी। पास ही के गांधीनगर गांव स्थित इलिया मार्ग के किनारे घर के पास दूल्हे का परझन का कार्यक्रम हो रहा था।

कार्यक्रम में शामिल परिजनों के साथ दस वर्षीय बच्ची ज्योति भी मौजूद थी। इलिया की ओर से आ रही बोलेरो ने ज्योति को जोरदार धक्का मार दिया। इसके बाद तेज गति से चालक वाहन लेकर फरार हो गया। आनन-फानन परिजन बच्ची को लेकर चकिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जहां चिकित्साधिकारी डॉ. सुजीत सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया। मार्मिक घटना से परिजनों में दुख का पहाड़ टूट पड़ा। वहीं खुशी का माहौल गम में तब्दील हो गया। बच्ची के शव को परिजन घर को लेकर चल दिए और दाह संस्कार में जुट गए। कोतवाल नागेंद्र प्रताप सिंह में बताया कि घटना संज्ञान में है। जांच पड़ताल की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें