फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कविता लेखन, भाषण और चित्रकला में बेटियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। महिला कल्याण विभाग और अमर ज्योति संस्था की ओर से बरठी गांव में शुक्रवार को कविता लेखन, भाषण, देशभक्ति गीत एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं हुई। इसमें बेटियों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया। इस दौरान बेटियों को शिक्षा, अधिकारों, स्वास्थ्य, लैंगिक समानता एवं आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में किशोरियों को शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता का महत्व समझाया गया। उन्हें अपने लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। प्रतियोगिताओं में 85 किशोरियों ने हिस्सा लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, स्मृति चिह्न एवं अन्य पुरस्कार प्रदान किए गए। इस दौरान महिला कल्याण विभाग की रागिनी सिंह, जिला चाइल्ड लाइन सुपरवाइजर संध्या यादव, जिला जेंडर स्पेशलिस्ट पुष्पा, शिल्पा चौरसिया, अमर ज्योति के कोऑर्डिनेटर सुजीत कुमार, आकाश मौर्या, संभा यादव, काजल आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें