फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: एथलेटिक्स में दोहरी जीत के साथ चमकी बेटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के तीन हजार मीटर दौड़ में स्वर्ण और 1500 मीटर में रजत पदक जीतकर चहनिया की प्रतिमा वर्मा अव्वल रहीं। वहीं, जमुनीपुर की वैशाली ने भी दोहरी जीत के साथ 200 मीटर में स्वर्ण और और 100 मीटर कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

यूपी एथलेटिक्स संघ की ओर से लखनऊ में हुई प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाया है। प्रतिमा और वैशाली के अलावा प्रतिभा ने लंबीकूद में रजत, सोनम पाल ने 400 मीटर दौड़ में रजत, वर्तिका ने 1500 मिटर में कांस्य। पुष्पा ने 1500 मीटर दौड़ में कांस्य, बेबी ने तीन हजार मीटर में कांस्य पदक जीता। वहीं, अंडर 20 आयु वर्ग के 10 किलो मीटर दौड़ में आशीष पाले ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। जिला एथलेटिक्स संघ सचिव सतीश कुमार सिंह ने बताया कि बीते 27 से 29 सितंबर तक लखनऊ में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता हुई। इसमें जिले के अंडर 18 आयु वर्ग में कुल 18 एथलीटों ने हिस्सा लिया इनमें आठ बालिकाएं भी शामिल रही। अंडर 20 में नौ बालक और नौ बालिकाओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें