फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: फुट ओवरब्रिज से युवक ने मालगाड़ी पर लगाई छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। हावड़ा-दिल्ली रूट पर अतिव्यस्त पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर बृहस्पतिवार की दोपहर में ढाई बजे उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक युवक फुट ओवरब्रिज से रेलवे लाइन पर खड़ी मालगाड़ी पर कूद गया। कोयला लदी मालगाड़ी पर गिरने से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मौके पर पहुंचे आरपीएफ और जीआरपी कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद युवक को नीचे उतारा और लोको मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

बिहार के मधुबनी जिले के कालूवाही थाना के बरदेउर गांव निवासी अजय दास (30) बृहस्पतिवार को बरौनी एक्सप्रेस से पीडीडीयू जंक्शन पहुंचा। वह प्लेटफार्म पर इधर उधर भटकता रहा। दोपहर में ढाई बजे वह रेलवे स्टेशन के संकरे फुट ओवरब्रिज पर पहुंचा। टहलते हुए अचानक न जाने उसके मन में क्या आया कि प्लेटफार्म संख्या तीन पर कोयला लदी मालगाड़ी पर कूद गया। यह देख मौके पर मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया। यह संयोग ही था कि युवक ओवरहेड ट्रैक्शन पर नहीं गिरा। कोयला पर गिरने से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। यात्रियों की सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी मौके पर पहुंची। मशक्कत के बाद युवक को नीचे उतारा गया। युवक का प्राथमिक उपचार किया गया। इस संबंध में आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रहा था। इसी वजह से वह पुल से कूद गया था। प्राथमिक उपचार के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें