फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बिल चुकाने के लिए जुटी उपभोक्ताओं की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। शासन के निर्देश पर बिजली बिल में राहत देने के उद्देश्य से विभाग की ओर से एकमुश्त समाधान योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत एक मार्च से 15 मार्च तक बकाएदारों को पंजीकरण कराना था। जिसके अंतिम दिन सोमवार को मुख्यालय स्थित विद्युत उपकेंद्र के शुल्क काउंटर पर भारी भीड़ रही। जहां लोग एकमुश्त समाधान योजना का लाभ लेने के लिए काउंटरों पर डटे रहे। लगभग 100 से अधिक लोगों ने एकमुश्त समाधान योजना के पंजीयन कराया।
विज्ञापन

एकमुश्त समाधान योजना का लाभ पाने के लिए सोमवार को मुख्यालय स्थित विद्युत उप केंद्र पर घरेलू उपभोक्ताओं की लंबी लाइन सुबह से ही लग गई। लोग घंटो अपनी बारी का इंतजार करते रहे। योजना के अंतर्गत उपभोक्ता को सरचार्ज की पूरी तरह छूट मिलेगी। योजना के तहत कॉमर्शियल उपभोक्ताओं के बकाये के सरचार्ज में सौ फीसद छूट दिए जाने की घोषणा की गई है। पंजीकरण के समय उपभोक्ताओं को वर्तमान देयों के साथ जमा किया जाना शासन की तरफ से निर्धारित किया गया था। योजना में ऐसे नियमित विद्युत संयोजन वाले उपभोक्ता भी शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें