रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
चकिया कोतवाली अंतर्गत शनिवार को दोपहर में मुजफ्फरपुर में चंद्रप्रभा नदी के पुल पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने पिकअप वैन से 40 बोरे में भरे 16 हजार जिलेटिन रॉड बरामद किया। विस्फोटकों का जखीरा अहरौरा से बिहार ले जाया जा रहा था। पुलिस की टीम गठित कर जांच के लिए बिहार भेजा गया है वहीं देर शाम पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा ने चकिया कोतवाली पहुंच कर विस्फोटकों को देखा और बरामद करने वाली टीम को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की।
क्षेत्राधिकारी नृपेन्द्र और कोतवाल आनंद सिंह ने बताया कि पुलिस टीम दोपहर में शिकारगंज पोखरे पर वाहनों की जांच पड़ताल की जा रही थी। इसी बीच शिकारगंज चौकी प्रभारी को सूचना मिली कि विस्फोट लेकर एक पिकअप आ रही है। इस सूचना पर पुलिस टीम चंद्रप्रभा पुलिया के पास पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू की। इसी बीच एक पिकअप आती दिखी। रुकने का इशारा करने पर पिकअप आगे निकल गई और पुलिसने पीछा किया तो कुछ दूर जाकर पिकअप रुक गई। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती चालक पिकअप छोड़ कर जंगल के रास्ते भाग निकला। पिकअप की तलाशी लेने पर चालीस बोरे में फरा 16 हजार जिलेटिन रॉड बरामद हुआ। कोतवा आनंद सिंह ने बताया कि बरामद जिलेटिन छड़ विस्फोटक के रूप में इस्तेमाल होता है। बरामद सोलह हजार पावर जिल पूरे चकिया को उड़ाने में सक्षम है। माल बरामद करने वालों में कांस्टेबल उमेश राय, मूलचंद यादव, गणेश यादव आदि रहे। जांच परख के दौरान विस्फोटक टीम के प्रभारी ओमप्रकाश और आईबी के डिप्टी एसपी मृत्युंजय सिंह भी रहे। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है।